Balrampur news: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी। Census 2027

Balrampur, जनगणना-2027

Share This Article

Balrampur news: जनपद बलरामपुर में जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।

इसमें नागरिकों को स्वगणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी मिलेगी। इसके तहत लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार की आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना पूरी होने के बाद उन्हें एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा।

जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर यह आईडी दिखानी होगी, ताकि दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Maharajganj: सोनौली में विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 2 पैन कार्ड और आधार बरामद | Fake Documents

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This