Chhath Puja 2026: पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को महापर्व छठ के शुभारंभ पर दीं शुभकामनाएं

Chhath Puja 2026

Share This Article

Chhath Puja 2026: लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन पर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह महापर्व अपनी पवित्रता, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए विशेष महत्व रखता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश

छठ महापर्व के पहले दिन यानी ‘नहाय-खाय’ के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के इस चार दिवसीय पवित्र अनुष्ठान के शुभारंभ पर सभी देशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सभी व्रतियों को नमन किया और यह कामना की कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के इस पावन अवसर पर अपना शुभकामना संदेश साझा किया है। उन्होंने छठ को लोक आस्था, शुचिता (पवित्रता) और अगाध श्रद्धा का महापर्व बताया। उन्होंने कहा भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना से जुड़ा यह उत्सव हमारी समृद्ध आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विरासत की एक अनोखी मिसाल है। उन्होंने सभी व्रतियों का सादर अभिनंदन किया साथ ही सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य (आरोग्य) और समृद्धि की कामना की।

चार दिवसीय पावन अनुष्ठान का स्वरूप

छठ पूजा का यह चार दिवसीय अनुष्ठान पारंपरिक रूप से ‘नहाय-खाय’ के साथ आरंभ होता है। इन चार दिनों के दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए सूर्य देव और छठी मैया की कठोर साधना करते हैं। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और समाज में आपसी सौहार्द व शुचिता को बनाए रखने का एक अनूठा माध्यम है।

यह भी पढ़ें: स्वच्छता की रैंकिंग में लखनऊ का जलवा, देशभर में हासिल किया तीसरा स्थान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This