Bareilly में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में लोकायुक्त प्रशासन की ओर से अस्थायी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देना रहा।
शिविर की अध्यक्षता लोकायुक्त प्रशासन के संयुक्त सचिव राजेश कुमार और समीक्षा अधिकारी अश्विनी पाठक ने की। इस दौरान राजेश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
शिविर में लोगों को लोकायुक्त संस्था के अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें लखनऊ स्थित लोकायुक्त कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026 : लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 15 नवंबर को लक्ष्मण मेला घाट पर देंगे सीएम योगी पहला अर्घ्य







