China Export Restrictions : चीन के निर्यात प्रतिबंधों पर पीयूष गोयल का जवाब, बोले- दबाव में नहीं झुकेगा भारत

Share This Article

China Export Restrictions : चीन की ओर से निर्यात प्रतिबंध लगाए जाने के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की आत्मनिर्भरता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर चीन भारत को टनल बोरिंग मशीनों की सप्लाई बंद करता है तो देश में ही इन मशीनों का निर्माण किया जाएगा। गोयल के मुताबिक, भारत अपनी रणनीतिक जरूरतों और राष्ट्रीय हितों से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।

चीन की सप्लाई रुकी तो भारत खुद बनाएगा मशीनें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित ‘यंग लीडर्स डिस्कोर्स फोरम’ में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चीन की ओर से लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों और भारत की तकनीकी क्षमताओं पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि अगर चीन भारत को टनल बोरिंग मशीनें उपलब्ध नहीं कराता है तो भारत खुद इनका विकास और निर्माण करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी देश के दबाव में झुकने वाला नहीं है। गोयल ने कहा कि महत्वपूर्ण तकनीकों तक पहुंच बनाने के लिए भारत किसी देश से रियायत नहीं मांगेगा। देश के विकास की राह में आने वाली चुनौतियों से निपटने की क्षमता भारत के पास है।

रणनीतिक हितों से समझौता नहीं करेगा भारत

पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की विकास यात्रा को कोई बाधा रोक नहीं सकती। देश लगातार अपनी तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत कर रहा है।उनके मुताबिक, महत्वपूर्ण तकनीकों के मामले में आत्मनिर्भरता जरूरी है। अगर किसी देश की ओर से जरूरी मशीनों की आपूर्ति में रुकावट आती है तो भारत अपने स्तर पर विकल्प तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

युवाओं से आर्थिक विकास पर हुई चर्चा

किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीयूष गोयल ने विद्यार्थियों के साथ देश की अर्थव्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। छात्रों ने भारत की आर्थिक प्रगति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर सवाल पूछे। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ बातचीत काफी सार्थक रही। उन्होंने युवाओं के उत्साह और देश के भविष्य को लेकर उनकी जिज्ञासा की सराहना भी की।

कार्यक्रम के दौरान पीयूष गोयल ने अपने स्कूली और कॉलेज के दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि मुंबई में पढ़ाई के दौरान तेज बारिश और जलभराव होने पर विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज बंद होने का इंतजार रहता था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि छात्र जीवन में छुट्टी की घोषणा से ज्यादा खुशी उन्हें किसी और बात से नहीं मिलती थी। इस दौरान पीयूष गोयल ने शिक्षकों की हड़ताल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि शिक्षकों ने हड़ताल क्यों की है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का जल्द समाधान होगा और विद्यार्थी फिर से अपनी पढ़ाई शुरू कर सकेंगे।

READ MORE : अयोध्या दीपोत्सव में नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी, घाटों पर दीप सजाने का काम तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This