Pune Metro : पुणे को मिली मेट्रो की नई लाइन, पीएम मोदी ने महा-मेट्रो फेज-2 का किया भूमिपूजन

Share This Article

Pune Metro : महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पुणे मेट्रो लाइन-3 का लोकार्पण किया और महा-मेट्रो फेज-2 का भूमिपूजन भी किया। इस परियोजना से शहर के लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

Pune Metro Line 3 का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है। आज पुणे के लोगों के लिए भी ऐसा ही अवसर है। उन्होंने कहा कि पुणे मेट्रो की एक और लाइन का लोकार्पण होते देख उन्हें खुशी हो रही है। पीएम मोदी ने याद किया कि करीब 10 साल पहले उन्हें पुणे मेट्रो के पहले चरण के काम का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। अब इस परियोजना का विस्तार शहर की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ा रहा है।

नई मेट्रो लाइन से पुणे के बड़े आईटी हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों के साथ रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेट्रो परियोजनाएं शहरों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। उनके मुताबिक, अब किसी शहर की पहचान केवल उसके उद्योग, खान-पान या फल-फसलों से नहीं होती, बल्कि वहां की कनेक्टिविटी और ईज ऑफ लिविंग भी महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण यानी फेज-2 का भूमिपूजन भी किया। करीब 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को पुणे के शहरी परिवहन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पुणे मेट्रो का लोकार्पण और विस्तार विकसित भारत के लिए शहरों के निर्माण की दिशा को दर्शाता है।

देवेंद्र फडणवीस ने बताई ग्रीन मेट्रो की खासियत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुणे मेट्रो ग्रीन मेट्रो के रूप में विकसित हो रही है और अपनी जरूरत की करीब 30 प्रतिशत ऊर्जा खुद तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेट्रो परियोजना कई नए रिकॉर्ड भी बना रही है। उन्होंने फेज-2 के भूमिपूजन को भी पुणे के विकास और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

पुणे के लोगों को क्या होगा फायदा?

पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर में सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ेंगे। खासकर आईटी हब और दूसरे प्रमुख इलाकों तक आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मेट्रो के इस्तेमाल से सड़क यातायात पर दबाव कम करने और लोगों के सफर को सुविधाजनक बनाने में मदद मिल सकती है।

READ MORE : अयोध्या दीपोत्सव में नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी, घाटों पर दीप सजाने का काम तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This