Meerut News : मेरठ में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग

Share This Article

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौचंदी थाने से फरार हुए वारंटी अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को इलाज के लिए भी भेजा गया है।

थाने से कैसे फरार हुआ था आरोपी?

पुलिस के अनुसार, अरशद उर्फ जोजो पुत्र शाकिर मेरठ के ढवाई नगर का रहने वाला है। वह चोरी के एक मामले में वारंटी था और नौचंदी थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। बताया गया कि 2 नवंबर की सुबह आरोपी अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर थाना कार्यालय से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

नौचंदी ग्राउंड में छिपे होने की मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर अरशद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद वह मौके से भागने लगा। इसी दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उसे अशोक की लाट के पास नौचंदी ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में नौचंदी थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया है। घायल आरोपी का इलाज कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : अयोध्या दीपोत्सव में नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी, घाटों पर दीप सजाने का काम तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This