Jhansi Animal Cruelty: झांसी में बेजुबान पर बर्बरता का वीडियो वायरल, जिंदा चूहे को पेट्रोल डालकर जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Animal Cruelty

Share This Article

Jhansi Animal Cruelty: Jhansi से एक ऐसी खबर जिसने क्रूरता की हदें पार कर दी है, झांसी के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी इलाके में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (viral video) में चार युवक एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर लोहे के गेट पर लटकाते और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) किया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले का संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने चार युवकों जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा संख्या 319/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों जुनैद, आसिफ और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी जीशान फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: Azam Khan News: Rampur जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार, PMLA कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This