UPSTDC Ayodhya Tour Package: 1 नवंबर से शुरू हो रहा है UPSTDC का नया ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक खास पहल

UPSTDC Ayodhya Tour Package

Share This Article

UPSTDC Ayodhya Tour Package: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक खास पहल की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ नाम से आध्यात्मिक टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही है। 1 नवंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का सुगम भ्रमण कराना है।

प्रतिदिन दो बैच और 6 घंटे की आध्यात्मिक यात्रा

पर्यटकों की सुविधा के लिए इस टूर के प्रतिदिन दो बैच संचालित किए जाएंगे। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। पूरी यात्रा के दौरान एक स्थानीय टूर गाइड या कोऑर्डिनेटर पर्यटकों के साथ रहेगा, जो सभी स्थलों के धार्मिक महत्व और उनसे जुड़े रोचक प्रसंगों की जानकारी देगा।

यात्रा का मार्ग और प्रमुख आकर्षण

इस 6 घंटे की यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध लता मंगेशकर चौक से होगी। भ्रमण के प्रमुख आकर्षण निम्नलिखित हैं:

–रामायण वैक्स म्यूजियम: यहाँ श्रद्धालु मोम की प्रतिमाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम और माता सीता सहित रामायण के अन्य पात्रों के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को देख सकेंगे।

–प्रमुख कुंड और मंदिर: यात्रा में सूर्य कुंड, गिरिजा कुंड, पंचमुखी महादेव मंदिर, शेषावतार मंदिर और प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर शामिल हैं।

–ऐतिहासिक घाट और किले: पर्यटकों को गुप्तार घाट, झुनकी घाट, लक्ष्मण किला, स्वर्गद्वार और राम की पैड़ी का दर्शन कराया जाएगा।

–सरयू आरती से समापन: यात्रा का अंतिम और सबसे दिव्य पड़ाव सरयू तट होगा, जहाँ दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों के साथ सरयू आरती में भाग लेने के बाद श्रद्धालुओं को वापस लता मंगेशकर चौक छोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए आसान हुआ अयोध्या दर्शन

यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात के अनुसार, ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि श्रद्धालु एक ही दिन में गाइड के सहयोग से नगर के प्रमुख तीर्थ स्थलों का सुलभ दर्शन कर सकें। यह पहल मुख्य रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी, जिन्हें खुद से लंबी धार्मिक यात्राएं तय करने में असुविधा होती है। इस प्रयास का मकसद श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक यात्रा को सुगम व सहज बनाना और उन्हें अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना है।

बुकिंग व वाहन सुविधा

पैकेज के तहत सभी दर्शनीय स्थलों तक आने-जाने के लिए वातानुकूलित (AC) वाहन की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, इसमें भोजन और ठहरने की सुविधा शामिल नहीं है। इच्छुक यात्री यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This