UP Assembly Election : यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, अमित शाह आज लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र

Share This Article

UP Assembly Election : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार, 30 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेशभर से करीब 2850 पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संगठन की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।

लखनऊ में अमित शाह का कार्यक्रम

अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सुबह 10:55 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जाएंगे। विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 से 1 बजे तक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजन का समय निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे वह भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

2850 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में होगी बैठक

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 2850 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला अध्यक्ष और संगठन के अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और आने वाले समय के लिए कार्ययोजना तैयार करना है।

2027 के चुनाव को लेकर बनेगा रोडमैप

अमित शाह के संबोधन को बैठक का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसमें पार्टी के बूथ प्रबंधन, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अमित शाह उत्तर प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रभारी रहे थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनावी रणनीति की निगरानी की थी। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श होगा।

बैठक के दूसरे दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और सह प्रदेश प्रभारी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को दी गई है।

Read More : UP PET 2026: गाजियाबाद में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद, अलीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This