Pilibhit News : पीलीभीत में ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत से गांव में मातम

Share This Article

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बुधवार रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़िया नहर पुल के पास रात करीब नौ बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, सैजनिया गांव निवासी भानू प्रताप (28) पुत्र नंदलाल और तंशुक (35) पुत्र ईश्वरी प्रसाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़िया नहर पुल के पास न्यूरिया की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे भानू प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल तंशुक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिगंबर सिंह और उपनिरीक्षक जगदीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE : चक्रवात अर्नब से प्रभावित राज्यों को केंद्र की मदद का भरोसा, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This