Prayagraj News : प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों की नकदी होने का अनुमान

Share This Article

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस की छापेमारी के दौरान जमीन के नीचे दबाकर रखे गए नोटों से भरे तीन ड्रम बरामद हुए हैं। मामला गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, चोरी और नकबजनी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। बरामद नकदी की गिनती जारी है। अधिकारियों के अनुसार, रकम करोड़ों रुपये हो सकती है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में चोरी के रुपये जमीन के अंदर दबाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर एसीपी सोरांव और एसीपी फूलपुर के नेतृत्व में नवाबगंज और सोरांव पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। यह अभियान पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में डीसीपी गंगानगर और एडीसीपी गंगानगर की निगरानी में चलाया गया। पुलिस ने मकान के भीतर संदिग्ध स्थानों पर खुदाई कराई। इस दौरान जमीन में दबे तीन प्लास्टिक ड्रम मिले। ड्रमों को बाहर निकालकर खोला गया तो उनमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने नकदी और ड्रमों को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

नकदी की गिनती जारी, आधिकारिक आंकड़े का इंतजार

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के अनुसार, बरामद नकदी की मात्रा काफी अधिक है। फिलहाल नोटों की गिनती कराई जा रही है। गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद रकम की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित वित्तीय और राजस्व विभागों को दे दी है। अब जांच की जा रही है कि बरामद नकदी कहां से आई और इसका संबंध चोरी, नकबजनी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से है या नहीं। पुलिस के मुताबिक, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : चक्रवात अर्नब से प्रभावित राज्यों को केंद्र की मदद का भरोसा, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This