Captain Smit Machhar UAE Award: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Smit Machchhar) को विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने और संकट के समय साहस दिखाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन मच्छार और विमान के अन्य चालक दल के सदस्यों को प्रथम श्रेणी के ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ सम्मान से नवाजा है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने चालक दल को यह सम्मान प्रदान किया। कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की पूरी दुनिया में जमकर तारीफ हुई है। UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को गले लगाकर शुक्रिया कहा।

ये वो तस्वीरें हैं जो पूरी दुनिया में भारतीय साहस और हिम्मत का परचम लहरा रही है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने चालक दल को यह अवॉर्ड दिया । कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की पूरी दुनिया में जमकर तारीफ हुई है। UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को गले लगाकर शुक्रिया कहा । कैप्टन स्मित मच्छर को यह सम्मान 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुए एक आतंकी अटैक के बाद दिया गया है।

यह विमान दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहा था। इसी दौरान सह-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। यूएई के अभियोजकों की जांच के मुताबिक आरोपी, विमान को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था, जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो सकता था।
यह भी पढ़ें: UP MLC Election Result update: यूपी विधान परिषद चुनाव के नतीजे, जानिए अब तक किस सीट पर किसने मारी बाजी







