Lucknow Triple Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान के बड़े हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया गया है कि मकान का संबंधित हिस्सा नजूल की जमीन पर बना था। सोमवार को यूपी की राजधानी Lucknow के सआदतगंज में सोमवार को दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे शहर को दहला दिया। पार्किंग विवाद के बाद तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समझाने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मामले में थाना प्रभारी और एक चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: UP MLC Election Result update: यूपी विधान परिषद चुनाव के नतीजे, जानिए अब तक किस सीट पर किसने मारी बाजी







