Agra में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 48 किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड वैजनाथ समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 अगस्त की है, जब संजय ट्रेवल्स की बस से दो कुंतल चांदी और आभूषण छह कट्टों में बनारस भेजे जा रहे थे।
इटावा के पास ढाबे पर बस रुकने के दौरान आरोपियों ने चांदी के दो कट्टे चोरी कर सफारी गाड़ी से फरार हो गए। आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह की शिकायत पर रकाब गंज पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से खुलासा किया। पुलिस ने 16 किलो चांदी, चार मोबाइल, दो गाड़ियां और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। चार आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, 4 श्रद्धालुओं की मौत
यह भी पढ़ें: Barabanki: चलती CNG कार में लगी भीषण आग, सेंट्रल लॉक होने से ड्राइवर की जलकर मौत
