Moradabad leopard: मुरादाबाद जिले में तेंदुओं की दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। ठाकुर द्वारा (Thakurdara) तहसील के राजू-पुर मिलक गांव में 25वां तेंदुआ पिंजरे में कैद किया गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
DFO विनय कुमार के अनुसार, मुरादाबाद में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 3 अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में कुल 50 पिंजरे लगाए गए हैं। अब तक 25 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं, जिनमें ठाकुरद्वारा से 17 और कांठ से 8 तेंदुए शामिल हैं। वन विभाग की टीमें गांवों और जंगल से सटे इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं। सुरक्षित तरीके से तेंदुओं को पकड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026: यूपी में बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
