Lucknow Flood News: यूपी की राजधानी Lucknow, जहां सोमवार को बाढ़ के हालात के बीच CM Yogi बख्शी का तालाब (BKT) पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान सीएम योगी ने गोमती नदी में बढ़े जलस्तर और उससे प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया, साथ ही भविष्य में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए बड़े फैसले का ऐलान किया। वहीं, सिंचाई विभाग को फैजुल्लागंज से नेमिशात तक गोमती नदी के तट का व्यापक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तटबंधों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

सीएम योगी ने कहा कि तटबंध बनने से गोमती के बढ़ते जलस्तर से होने वाली बाढ़ के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि सीएम योगी ने सिर्फ तटबंध बनाने पर ही जोर नहीं दिया। उन्होंने तटबंध के बाहर के इलाकों से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए इसके लिए जरूरत के मुताबिक पंपिंग सिस्टम लगाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने और काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Aligarh Drug Bust: 45 किलो चरस बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

