Kushinagar Flood: कुशीनगर में नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से खड्डा और तमकुहीराज क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हैं। बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण सुरक्षित स्थानों और राहत कैंपों में रहने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने बाढ़ प्रभावित गांवों और राहत कैंपों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने राहत कैंपों में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संजय निषाद ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री ने राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने देने का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Crime : गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कथित चेन स्नैचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली



