Agra से हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इरशाद अली न्यू आगरा थाना क्षेत्र में जोया आर्नामेंट के नाम से फर्म संचालित करते हैं। इरशाद से गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी अमन वर्मा और उसके साले सचिन वर्मा निवासी दिल्ली ने 10 किलो चांदी खरीदी थी। पहले दोनों समय से रुपयों का भुगतान करते थे। इस बार 28 सितंबर को आरोपियों ने पांच सौ रुपयों की दो गड्डियां दीं। इरशाद ने भी उन्हें एक बार देखकर जेब में रख लिया।
बाद में देखा तो गड्डियों में आगे-पीछे सिर्फ दो नोट लगे थे बाकी कागज थे। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को बातों में उलझा कर आगरा बुलाया और पुलिस में शिकायत कर दी। दोनों आरोपियों के आगरा आने पर पुलिस ने उन्हें भगवान टॉकीज चौराहे से धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो उसकी डिकी में 10.34 लाख रुपये के अप्रचलित 500 और 2000 के नोट बरामद हुए।
यह भी पढ़ें: Shravasti में राप्ती नदी का रौद्र रूप, SDRF ने 14 ग्रामीणों और पशुओं को किया रेस्क्यू | Flood Rescue+



