Sultanpur के डबल मर्डर (double murder) ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कादीपुर के कुंभी डड़िया गांव में हेडमास्टर मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ मिले। वारदात का खुलासा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब स्कूल का चालक वाहन की चाबी लेने पहुंचा। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू मिलने की जानकारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि पहले विनीता की हत्या स्कूल के कमरे में हुई।
इसके बाद मुकेश जान बचाकर करीब डेढ़ सौ मीटर भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया। अब सवाल है कि इस दोहरे हत्याकांड की वजह क्या है और आखिर कौन हैं वो हमलावर? मुकेश शिक्षक संघ का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव टलने को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने हत्या को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Meerut में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा | DD News UP



