South Africa Mass Shooting: Wedela township में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 लोगों की मौत, 15 घायल

South Africa Mass Shooting, Wedela township

Share This Article

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका (south africa) के गौतेंग प्रांत के वडेला टाउनशिप में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक बार (bar) में अंधाधुंध गोलाबारी में 17 लोगों मौत हो गई, बकि 15 अन्य घायल हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के अनुसार हमलावरों के पास AK-47 राइफल और पिस्तौल थी। जिन्होंने बार को निशाना बनाते हुए पहले बाहर बैठकर शराब पी रहे व्यक्तियों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद उन्होंने बार के अंदर घुसकर फायरिंग जारी रखी।

अंधाधुंध फायरिंग में 17 लोगों की जान गई  

घटना दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप (wedela township) की है, जब शनिवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात हमलावर एक बार में पहुंचे जहां उन्होंने बाहर बैठकर शराब पी रहे लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसके बाद बार के अंदर घुसकर वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई जिनमें 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य 15 लोग घायल हो गए। जिसके बाद हमलावरों ने वहां मौजूद कुछ लोगों की तलाशी भी ली और उनके फोन छीनने के बाद अज्ञात गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए।

हमलावरों के पास पिस्तौल के अलावा AK-47 भी थी 

दक्षिण अफ्रीका पुलिस के अनुसार हमलावरों के पास पिस्तौल के अलावा AK-47 राइफल भी थी, हालांकि पुलिस द्वारा संदिग्ध हमलावरों की खोज जारी है। जिसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बार को निशाना बनाने के पीछे हमलावरों का क्या इरादा था। खबरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में पिछले एक साल में करीब 21 मास शूटिंग से संबंधित घटनाएं दर्ज हई हैं, जिनमें लगभग 140 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP Heavy Rain: बिजली व्यवस्था हाई अलर्ट पर, शक्ति भवन में 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव | LESA

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This