Ram Mandir की सुरक्षा का जायजा लेने अयोध्या पहुंची NSG टीम, Milkipur में बनेगा नया रीजनल सेंटर!

Ram Mandir, NSG

Share This Article

Ram Mandir: रामलला के धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए NSG यानि National Security Guard की टीम रूटीन विजिट के लिए Ayodhya पहुंची। करीब 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी टीम में शामिल हैं। राम मंदिर में पहुंची एनएसजी की टीम ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और मौजूदा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने करीब 70 एकड़ में फैले अयोध्या राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया और समीक्षा की। इस मॉक ड्रिल (Mock Drill) और समीक्षा का मुख्य फोकस सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी संभावित खामी को परखना और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का सटीक आंकलन करना था।

गौरतलब है कि राम मंदिर परिसर की सुरक्षा उपाय के तौर पर विशेष सुरक्षा बल (SSF), पीएसी (PAC), उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अलावा एनएसजी को भी तैनात किया गया है। एनएसजी को राम मंदिर सुरक्षा में तैनात करने के साथ ही मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन पर संगठन का एक नया रीजनल सेंटर भी बनाया जाएगा। योगी कैबिनेट ने 15 सितंबर को इस रीजनल सेंटर के लिए जमीन के आवंटन को मंजूरी दी थी, जिससे इस केंद्र के जरिए भविष्य में राम मंदिर की सुरक्षा को और भी मजबूती मिलेगी।

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर तैयारियां जारी हैं। अयोध्या के मिल्कीपुर में एनएसजी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इन व्यवस्थाओं के जरिए रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने पर जोर रहेगा।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में भारी बारिश और आंधी का red alert, 15 लोगों की मौत, 63 जिलों में अतिवृष्टि; अलर्ट मोड पर प्रशासन!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This