Maharajganj में बाढ़ का खतरा बढ़ा, नारायणी नदी उफान पर | NDRF-SDRF अलर्ट

Maharajganj, नारायणी नदी

Share This Article

Maharajganj जिले और नेपाल के कई इलाकों में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नारायणी नदी पर बने वाल्मीकि बैराज से आज 2 लाख 70 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। लेकिन पानी का जलस्तर 3.5 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है, जिससे सोहगीबरवा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हो सकते हैं। संभावित बाढ़ और कटान को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव टीमों को अलर्ट कर दिया है।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न नदियों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नेपाल में भारी बारिश के कारण देवघाट और वाल्मीकि बैराज का जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने पर सोहगीबरवा समेत तीन ग्राम पंचायतों में कटान और मुख्य मार्ग से संपर्क टूटने की आशंका है। NDRF और SDRF की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में भारी बारिश और आंधी का red alert, 15 लोगों की मौत, 63 जिलों में अतिवृष्टि; अलर्ट मोड पर प्रशासन!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This