Yogi Adityanath Delhi Visit: CM Yogi ने दिल्ली में PM Modi से की मुलाकात, भेंट की गणेश प्रतिमा

Yogi Adityanath Delhi Visit, PM Modi

Share This Article

Yogi Adityanath Delhi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर दोपहर करीब 12:30 PM Modi से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री यूपी में आगामी दिनों में पीएम के हाथों होने वाले उद्घाटन और शिलान्यास की परियोजनाओं की लिस्ट लेकर पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के यूपी में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। जिसके बाद अब वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर आगामी राज्यसभा और MLC चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की घोषणा    

चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार आगामी 29 सितंबर को राज्यसभा चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर होगी और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होंगे और इसी दिन वोटों की गिनती के साथ परिणाम भी घोषित होगा। वहीं MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जिसकी मतगणना 29 अक्टूबर को होगी।

राज्यसभा के लिए मतदान की तारीख 16 अक्टूबर, इसी दिन होंगे परिणाम घोषित

आगामी राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे, जिसके लिए अभी किसी पार्टी ने अपने उम्मीवार घोषित नहीं किए हैं। इसी के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना भी 16 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषत किया जाएगा। वही एमएलसी की 11 सीटों पर चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 29 अक्टूबर को होगी। एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारें हैं, वहीं सपा ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: कई राज्यों में IMD का बाढ़ और बारिश का अलर्ट, Lucknow में लगातार बारिश जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This