Asian Games 2026: मैराथन में Sawan Barwal का ऐतिहासिक Silver, 44 साल बाद भारत को मिला मेडल

Share This Article

Asian Games 2026: भारत के सावन बरवाल (Sawan Barwal) ने एशियन गेम्स 2026 में शनिवार सुबह ज।पान के आइची-नागोया में पुरुष मैराथन में सिल्वर (silver medal) जीतकर इतिहास रच दिया है। सावन ने 42.195 किलोमीटर की मैराथन में 2:11:37 के पर्सनल बेस्ट के साथ नेशनल रिकॉर्ड (national record) दर्ज किया। वहीं जापान के इचिताका यामाशिता ने उन्हें 48 सेकंड से पीछे कर 2:10:49 के समय के साथ गोल्ड जीता, इसी के साथ ही चीन के पेईयू फेंग ने 2:12:13 समय के साथ बॉन्ज अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने मैंराथन का आखिरी मेडल 1982 के एशियन गेम्स दिल्ली में जीता था।

भारत 44 साल बाद मैराथन में जीता  

भारत के सावन बरवाल ने 44 साल बाद एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया, इससे पहले भारत के एच. के. सीताराम ने दिल्ली एशियन गेम्स 1982 में मैराथन में बॉन्ज जीता था। जिसका मतलब है कि जापान के नागोया में सावन का सिल्वर, एशियन गेम्स में भारत का पहला मैराथन मेडल है जो देश के बाहर से आया है। इससे पहले सावन ने इसी वर्ष अप्रैल में शिवनाथ सिंह का 48 साल पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए रॉडरडैम मैराथन में 2:11:58 का समय निकालकर नया रिकॉर्ड दर्ज किया था।

मैराथन में 25 किमी तक सावन की बढ़त कायम रही 

सावन ने शुरुआत से ही रेस में दम दिखाया और 1:02:35 के समय के साथ वें 20 किमी पर लीड कर रहे थे, जिसके बाद 21.1 किमी यानी हाफवे पर उन्होंने 1:05:54 का समय निकालकर अपनी बढ़त कायम रखी, जिसके बाद 30 किमी पर जापान के यामाशिता ने उन्हें पीछे कर दिया, लेकिन 35 किमी पर सावन ने फिर से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन 40 किमी के बाद यामाशिता ने निर्णायक हमला करते हए सावन को पीछे कर 48 सेकेंड के अंतर से गोल्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: Jhansi-Agra Cantt Express: Mathura तक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This