11th Ayurveda Day 2026 : 11वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को पूरे देश और दुनिया भर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति ‘आयुर्वेद’ के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने इस अवसर पर विशेष तैयारियां की थीं। इस बार की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ (Ayurveda for a Healthy Future) रखी गई, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली से जोड़ना है।
आयुष मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिलाकर 9,700 से अधिक जागरूकता व स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने सबसे बढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों की भागीदारी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
आम जनता, शैक्षणिक संस्थानों, समुदायों और विभिन्न संगठनों को एक साथ लाने के लिए आधिकारिक पोर्टल ayurvedaday.org.in की मदद ली गई, जिसके माध्यम से लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों का पंजीकरण और रिपोर्टिंग की।
11वें आयुर्वेद दिवस की खास बात यह रही कि इसकी गूंज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे बड़े पैमाने पर सराहा गया। दुनिया भर के 10 अलग-अलग देशों और क्षेत्रों से भी कार्यक्रमों की रिपोर्ट मिली, जिनमें 1,900 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह भी पढ़ें: Lucknow में CM Yogi 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए | Mission Rozgar | DD News UP
भाग लेने वाले मुख्य देशों और क्षेत्रों में शामिल हैं:
-
ब्रिटेन और ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र
-
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क
-
स्पेन, बुल्गारिया और आइसलैंड
-
अफगानिस्तान और अल्जीरिया



