Mission Rozgar: योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत रोजगार देने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में आज Lucknow के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में CM Yogi ने 3 हजार 567 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
खास बात ये है कि नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या शिक्षा विभाग से जुड़े पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की है। यानी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए भी आज का दिन खास है। प्रदेश सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का अभियान शुरू किया है।
इसी के तहत 19 और 20 सितंबर को भी अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिहाज से ये तीसरा बड़ा कार्यक्रम है। ऐसे में आज एक तरफ युवाओं को रोजगार मिल रहा है, तो दूसरी तरफ सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और संस्था प्रधानों की जरूरत भी पूरी हो रही है।
यह भी पढ़ें: Chitrakoot News: सेवा संकल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
यह भी पढ़ें: Asian Games women: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, Srilanka को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता Gold







