National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के आयोजन के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने राज्यों से मांगे पर्यटन स्थलों के प्रस्ताव

Share This Article

National Film Awards: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने आगामी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National Film Awards) के आयोजन के लिए राज्यों से अपने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के प्रस्ताव भेजने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को अब पारंपरिक सम्मेलन कक्षों तक सीमित रखने के बजाय देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाया जाएगा।

देश के अलग-अलग हिस्सों को राष्ट्रीय स्तर (National level) के कार्यक्रमों से जोड़ना

मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टीकोण से प्रेरित होकर देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के आयोजन की पहल की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को पारंपरिक स्थानों से आगे ले जाकर देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ना है।

समारोह की पहुंच देश के विभिन्न हिस्सों तक बढ़ाने की योजना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एकता नगर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह पर्यटन स्थल आकर्षक है, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतीमा स्थापित है। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां और भारत की राष्ट्रपति जब ऐसे पर्यटन स्थल पहुंचेंगी, तो इससे ज्यादा लोगों को उस स्थान के बारे में जानने का और वहां आने का अवसर मिलेगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को केवल एक सम्मेलन कक्ष तक सीमित रखने के बजाय उसे आम जनों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

राज्यों से पर्यटन स्थलों के मांगे प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री ने फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने के लिए राज्यों से अपने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की पहचान कर प्रस्ताव भेजने का निमंत्रण दिया, जिसके लिए बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ संबंधित पर्यटन स्थल के चहुंमुखी विकास की योजना भी सम्मिलित होनी चाहिए। राज्य के प्रस्ताव के चयन के पश्चात, वह अपने प्रस्तावित पर्यटन स्थल पर आगामी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 43 ठिकानों पर छापेमारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This