Meerut News : पश्चिमी यूपी में मिशन-2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन आज मेरठ में करेंगे संगठन का मंथन

Share This Article

Meerut News : अपने दौरे के पहले दिन यानी 21 सितंबर को नितिन नबीन सीधे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख करेंगे। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस इस बार पश्चिमी यूपी के संगठन को नए सिरे से पूरी तरह मजबूत करने पर है। इस दौरान वे क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, मौजूदा विधायकों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। इन बैठकों का सीधा मकसद आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है।

मेरठ में हाई-लेवल बैठक और बूथ मैनेजमेंट पर मंथन

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ भी जाएंगे, जहां एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। चुनाव जीतने के लिए सबसे जरूरी होता है ‘बूथ मैनेजमेंट’, और इस बैठक में इसी बात पर सबसे ज्यादा मंथन किया जाएगा। नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को सीधे गुरुमंत्र देंगे कि कैसे हर एक बूथ को मजबूत बनाया जाए और जनता तक सरकार की योजनाओं को सही तरीके से पहुंचाया जाए।

कार्यकर्ताओं को सीधे मिलेंगे नए दिशा-निर्देश

बीजेपी का हमेशा से मानना रहा है कि उसकी असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता ही हैं। यही वजह है कि नितिन नवीन खुद कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, विपक्ष के हमलों का जवाब देने का तरीका और हर वर्ग तक पहुंचने के नए प्लान पर विस्तार से चर्चा होगी। नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी तय करके साफ-सुथरे दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

READ MORE : दिल्ली में विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 43 ठिकानों पर छापेमारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This