UP Election 2027: Gorakhpur में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर BJP का मंथन, बैठकों का दौर शुरू

UP Election 2027, gorakhpur

Share This Article

UP Election 2027: Gorakhpur में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने क्षेत्रीय कार्यालय में संगठन के विभिन्न वर्गों के साथ कई बैठकें कीं। देर शाम तक चली बैठकों में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मीडिया-सोशल मीडिया टीम से अलग-अलग संवाद हुआ। तावड़े ने गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों से मिले फीडबैक के आधार पर संगठन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा। तावड़े ने छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रोजाना 3 से 4 परिवारों से संपर्क करने का आह्वान किया। बैठकों में संगठन की जमीनी सक्रियता और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: PM Modi आज 20वें रोजगार मेले में होंगे शामिल, 51 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This