UP mega recruitment drive: 19 सितंबर को CM Yogi बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 1 लाख नई सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू!

UP mega recruitment drive

Share This Article

UP mega recruitment drive: UP में नौकरी देने के महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। 19 सितंबर को CM Yogi लखनऊ में चार विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। शनिवार का दिन यूपी के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका लेकर आ रहा है। क्योंकि इसी दिन राज्य में सरकारी नौकरियां (Government Jobs) देने का महाअभियान आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ (Lucknow) में प्रमुख विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

पिछले 9 सालों में साढ़े नौ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने का दावा करने वाली योगी सरकार अब अगले 6 महीनों के भीतर यानी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले 1 लाख नए युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अपने संकल्प को धरातल पर उतारने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि युवाओं को नौकरी पूरी तरह बिना किसी भेदभाव और पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा रही है। इस महाअभियान के तहत जहां एक तरफ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं पुलिस और होमगार्ड विभाग में भी बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अकेले पुलिस और होमगार्ड की लगभग 77 हजार सीटों पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होने की उम्मीद जाग उठी है।

बहरहाल, 19 सितंबर से शुरू हो रहा यह मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव (mega recruitment drive) चुनावी साल से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की सियासत और युवाओं के भविष्य दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bareilly DM action: Typing test में लगातार 3 बार फेल होने पर बाबू बना चपरासी, गबन के आरोपी की सेवा समाप्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This