20th Rozgar Mela: 51,000 से अधिक युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जानिए नौकरी का नया अपडेट

20th Rozgar Mela

Share This Article

20th Rozgar Mela: केंद्र सरकार की तरफ से युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें रोजगार मेले के तहत शनिवार को 51,000 से अधिक नव-चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जहां पीएम मोदी अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। 

देशभर के 45 स्थानों पर होगा आयोजन

यह 20वां रोजगार मेला देश के अलग-अलग 45 शहरों और केंद्रों पर एक साथ आयोजित होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए चयनित युवा रेलवे, गृह मंत्रालय, राजस्व, स्वास्थ्य, रक्षा और वित्तीय सेवा विभाग जैसे प्रमुख मंत्रालयों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति मिलेगी और युवाओं की प्रतिभा का लाभ देश के विकास में मिलेगा।

12.75 लाख युवाओं तक पहुंचा आंकड़ा

इस आयोजन के साथ ही रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं की कुल संख्या करीब 12.75 लाख तक पहुंच जाएगी। यह पहल युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Vigyan Bhawan International Conference: PM Modi करेंगे पर्यावरण पर आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This