Railway News : देश के 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे 4-लेन, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी

Share This Article

Railway News : अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं या अक्सर रेल से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने देश भर में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और ट्रेनों की लेट-लतीफी खत्म करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 20,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली आठ बड़े रेलवे मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। इस योजना का सीधा मकसद व्यस्त रूटों पर रेल ट्रैक की क्षमता बढ़ाना, परिचालन में तेजी लाना और पटरियों पर लगने वाले जाम से यात्रियों को राहत दिलाना है।

रेलवे मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं से देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कनेक्टिविटी का एक नया दौर शुरू होगा।

मंजूर की गई परियोजनाओं को दो प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है:

  • पूर्वी और मध्य भारत का विस्तार: लगभग 10,783 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को आपस में जोड़ेंगी। इसके तहत नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर का विस्तार होगा, जिसमें खड़गपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन, कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन शामिल है। इन्हें 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • दक्षिण भारत की रेल कनेक्टिविटी: करीब 10,021 करोड़ रुपये की लागत से बाकी पांच परियोजनाएं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के 17 जिलों को कवर करेंगी। इससे करीब 540 किलोमीटर का नया नेटवर्क जुड़ेगा, जिसमें अरक्कोनम-रेनिगुंटा और व्हाइटफील्ड-बंगारापेट में तीसरी-चौथी लाइन तथा होसुर-ओमालूर लाइन का दोहरीकरण शामिल है। इससे 2100 से अधिक गांवों और 52 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।

7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे 4-लेन

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार देश के सबसे व्यस्त 11,000 किलोमीटर लंबे सभी सात उच्च घनत्व (High-Density) वाले रेलवे कॉरिडोर को चौगुना (4-लैन) करने पर काम कर रही है। इनमें दिल्ली-हावड़ा, मुंबई-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-गुवाहाटी, दिल्ली-चेन्नई, हावड़ा-चेन्नई और मुंबई-चेन्नई मार्ग शामिल हैं। इनमें से 2,000 किलोमीटर से अधिक हिस्से पर काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

बुलेट ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की प्रगति पर बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। सूरत से वापी के बीच का शुरुआती 100 किलोमीटर का सेक्शन बहुत जल्द चालू कर दिया जाएगा और अगले साल से लोग बुलेट ट्रेन सेवा का लाभ ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

इन परियोजनाओं पर अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में कमी आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस विस्तार से स्थानीय पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन और क्षेत्रीय व्यापार को एक नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Varanasi Visit: वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This