ICC ODI Ranking में Team India का जलवा, 35 महीने से नंबर-1 पर बरकरार

Share This Article

ICC ODI Ranking : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़ी और गर्व करने वाली खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा वनडे टीम रैंकिंग जारी हो गई है और इसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर बना हुआ है। भारतीय टीम 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ मजबूती से पहले स्थान पर काबिज है, जबकि न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर

भारतीय टीम ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। तब से लेकर आज तक यानी पिछले 35 महीने और 18 दिनों से टीम इंडिया नंबर-1 की कुर्सी पर लगातार बरकरार है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो टीम इंडिया पहली बार जनवरी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी। उस समय भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू सीरीज 3-2 से जीतकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया था।

विश्व क्रिकेट की बाकी टीमों का हाल

ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका 102 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 100 रेटिंग के साथ पांचवें और श्रीलंका 96 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। इसके बाद इंग्लैंड 93 रेटिंग के साथ सातवें, अफगानिस्तान 92 रेटिंग के साथ आठवें, बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है। वहीं, जिम्बाब्वे 11वें और आयरलैंड 12वें नंबर पर काबिज है।

आखिर कैसे तय होती है आईसीसी वनडे रैंकिंग?

कई फैंस के मन में यह सवाल उठता है कि यह रैंकिंग कैसे बनती है? दरअसल, आईसीसी किसी भी टीम की रैंकिंग सिर्फ उसकी जीत या हार से तय नहीं करता, बल्कि टीम के प्रदर्शन की निरंतरता (Consistency) को भी देखता है। हर मैच के नतीजों और उसके रेटिंग-वेट के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं। मैचों की कुल संख्या और हासिल किए गए पॉइंट्स के गणित से ही फाइनल रेटिंग तय की जाती है।

READ MORE : Hanuman Ansh : ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म के खास अंश दिखाए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This