Gorakhpur GRP : गोरखपुर जीआरपी का कमाल, 1.30 करोड़ के 510 चोरी-गुम मोबाइल फोन बरामद

Share This Article

Gorakhpur GRP : अगर आपका कभी कोई मोबाइल फोन ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर चोरी या गुम हुआ हो, तो आपने भी उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी होगी। लेकिन गोरखपुर जीआरपी और पुलिस टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे सैकड़ों लोगों के चेहरे पर अचानक मुस्कान लौट आई है। गोरखपुर जीआरपी की सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस ने मिलकर पिछले तीन महीनों में कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के 510 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन सफलता पूर्वक बरामद कर लिए हैं।

तकनीक और ट्रैकिंग का दिखा बेहतरीन कमाल

जीआरपी की सर्विलांस सेल और पुलिस की सीसीटीएनएस (CCTNS) टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए इन फोन्स की लोकेशन ट्रेस की। जीआरपी ने केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों से इन मोबाइलों को खोज निकाला है। बरामद किए गए फोन्स में कई महंगे आईफोन (iPhone) से लेकर अलग-अलग ब्रांड्स के शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

चेहरे पर लौटी खुशी, 150 लोगों को सौंपे गए फोन

गोरखपुर जीआरपी कार्यालय और पुलिस लाइंस में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र और एसपी सिटी निमिष पाटिल ने खुद मोबाइल मालिकों को उनके फोन वापस सौंपे। मंगलवार को लगभग 150 यात्रियों को उनके खोए हुए फोन दिए गए, जबकि बाकी लोगों को फोन करके बुलाया जा रहा है।

एक साल पहले आईफोन गंवा चुके अंकित और टिकट काउंटर पर फोन खोने वाले रोहित जैसे तमाम लोगों ने जीआरपी का दिल से शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा।

बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को मिला इनाम

इस सराहनीय काम को अंजाम देने वाली जीआरपी सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही सबसे अधिक 170 मोबाइल फोन बरामद करने वाली गोरखपुर जीआरपी थाना टीम को भी 1,000 रुपये का नकद इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

READ MORE : Hanuman Ansh : ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म के खास अंश दिखाए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This