Lucknow Weather : लखनऊ में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश; 2 दिन का अलर्ट जारी

Share This Article

Lucknow Weather : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदला है। रविवार सुबह की शुरुआत तो तेज धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर ढलते-ढलते आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाल लिया।

शाम 4 बजे के करीब लखनऊ के सरोजनीनगर, मलिहाबाद, हजरतगंज और आलमबाग समेत कई प्रमुख इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शहर में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के इस नए दौर से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या फिर बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में लखनऊ और यूपी के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

लखनऊ में बारिश का अलर्ट

लखनऊ में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, 6 से 8 सितंबर के बीच राजधानी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस मौसमी प्रणाली का असर अगले 48 घंटों तक देखने को मिलेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर 93 प्रतिशत तक पहुंच जाने से बारिश से पहले काफी उमस महसूस की गई।

इस सीजन अब तक औसत से 12 प्रतिशत ज्यादा वर्षा

लखनऊ में मानसून इस बार काफी मेहरबान रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 4 सितंबर तक शहर में कुल 608.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत 543.9 मिलीमीटर का रहता है। यानी इस सीजन में अब तक औसत से 12 पर्सेंट ज्यादा बरसात हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे इस सिस्टम के कारण 8 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हरदोई, अंबेडकरनगर, बहराइच और लखीमपुर समेत प्रदेश के लगभग 23 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

9 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून, बढ़ेगी उमस

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 सितंबर के बाद इस चक्रवाती प्रणाली का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसके बाद 9 सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी और ज्यादातर जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क हो जाएगा।

बारिश थमने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को एक बार फिर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सितंबर महीने के उत्तरार्ध में 17 सितंबर के आसपास से मानसून की औपचारिक विदाई प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Hapur News: बदनौली में रास्ते के विवाद में ताबड़तोड़ पथराव और फायरिंग, गांव में PAC तैनात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This