Bareilly पुलिस की SIT GST टीम ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी मुताहिर अली को गिरफ्तार किया है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर 23 फरवरी 2026 को भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
आरोप है कि ‘विजन ट्रेडर्स’ नाम से फर्जी फर्म बनाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए फर्जी बिल जारी किए गए और करोड़ों रुपये की फर्जी ITC प्राप्त व हस्तांतरित की गई। जांच के दौरान SIT ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी को घटना से जुड़े एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Varanasi flood: वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर PM Modi ने ली जानकारी







