Baghpat में पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर और शासन द्वारा घोषित माफिया धर्मेंद्र पुत्र रामपाल की करीब 3.50 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि कुर्क कर ली। रमाला और छपरौली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से किरठल और लूम्ब गांव में कृषि भूमि खरीदी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम और सीओ बड़ौत की मौजूदगी में 8,130 वर्गमीटर भूमि कुर्क की गई।
इसमें किरठल की 5,880 और लूम्ब की 2,250 वर्गमीटर जमीन शामिल है। धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 55 मुकदमे दर्ज हैं। वह फिलहाल अंबेडकरनगर जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें: PM SVANidhi से बदली बबीता शर्मा की जिंदगी | ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार, अब आत्मनिर्भर बनीं







