प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। अपने संबोधन में उन्होंने गाजियाबाद की बबीता शर्मा का जिक्र किया और बताया कि किस तरह सरकारी योजना का लाभ लेकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की राह बनाई।
बबीता ने बताया कि कोविड काल में पति के साथ छोड़ने के बाद वह अकेली रह गई थीं। इसके बाद उन्होंने स्वनिधि योजना के तहत पहले 10 हजार, फिर 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये का ऋण लिया। इस मदद से उन्होंने अपना कारोबार आगे बढ़ाया और अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही हैं।
गाजियाबाद की डूडा अधिकारी प्रिया सारस्वत ने भी बबीता की सफलता की जानकारी दी। योजना के तहत छोटे कारोबारी बैंक, माइक्रोफाइनेंस संस्था या CSC के जरिए ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Ankit Baliyan Murder: अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस एक्शन | 2 एनकाउंटर में ढेर, 2 की तलाश तेज







