INS Nipun: Mumbai स्थित नौसेना डॉकयार्ड में आज भारतीय नौसेना के लिए खास दिन रहा। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने डाइविंग सपोर्ट पोत ‘निपुण’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इसके साथ ही नौसेना की गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के भीतर जटिल अभियान चलाने की क्षमता को और मजबूती मिली है।
INS निपुण निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट पोत है। इसे विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने तैयार किया है और 30 जुलाई 2026 को यह पोत भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। खास बात ये है कि ‘निपुण’ को गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के भीतर मुश्किल अभियानों को अंजाम देने के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है।
इस पोत में अत्याधुनिक डाइविंग उपकरण लगाए गए हैं और यह डीप सी सैचुरेशन डाइविंग अभियान संचालित करने में सक्षम है। इस तकनीक के जरिए प्रशिक्षित गोताखोर समुद्र की ज्यादा गहराई में लंबे समय तक काम कर सकते हैं। पोत में गोताखोरी अभियानों के लिए अलग डाइविंग स्टेज भी मौजूद है। यानी ‘निपुण’ के नौसेना में शामिल होने के साथ ही भारत की अंडरवाटर ऑपरेशनल क्षमता को नई ताकत मिली है और गहरे समुद्र में जटिल अभियानों को अंजाम देने की नौसेना की क्षमता पहले से और मजबूत हुई है।
यह भी पढ़ें: Ankit Baliyan Murder: अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस एक्शन | 2 एनकाउंटर में ढेर, 2 की तलाश तेज







