PM Modi ने दी Raksha bandhan और World Sanskrit Day की शुभकामनाएं

PM Modi, Raksha bandhan, World Sanskrit Day

Share This Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को रक्षाबंधन (Raksha bandhan) और विश्व संस्कृत दिवस (World Sanskrit Day) के अवसर पर बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने दो अलग-अलग पोस्ट साझा किए। अपने संदेशों में उन्होंने पौराणिक श्लोकों का सहारा लेते हुए समाज में आपसी प्रेम, सुख-समृद्धि और हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया।

रक्षाबंधन पर PM Modi का संदेश

रक्षाबंधन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने कामना की कि स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर हमेशा मजबूत बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने भविष्यपुराण के उत्तर पर्व से लिया गया एक सुभाषितम् श्लोक भी साझा किया: “एष प्रभावो रक्षायाः कथितस्ते युधिष्ठिर। जयदः सुखदश्चैव पुत्रारोग्यधनप्रदः॥”

इस श्लोक का अर्थ समझाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण पांडव पुत्र युधिष्ठिर को रक्षासूत्र का प्रभाव बताते हैं। यह रक्षासूत्र जीवन में विजय, सुख, उत्तम स्वास्थ्य, संतान और धन प्रदान करने वाला माना गया है।

विश्व संस्कृत दिवस पर प्रधानमंत्री की पोस्ट

श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर ही मनाए जाने वाले विश्व संस्कृत दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत भाषा में अपना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि आज हम संस्कृत की शाश्वत समृद्धि और समृद्ध परंपरा का उत्सव मना रहे हैं। संस्कृत भाषा भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की निरंतर संवाहक रही है और इसका प्रभाव आज भी कई क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने भारत सहित दुनिया भर के उन सभी लोगों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं की सराहना की जो संस्कृत भाषा को पढ़ते और पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोग संस्कृत में छिपे कालजयी ज्ञान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Food Department big action: त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, घी से लेकर दूध-मावा तक…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This