‘Khelo India Dialogue’, PM Modi का खिलाड़ियों-युवाओं से संवाद! Khelo India | DD News UP

Khelo India Dialogue

Share This Article

Khelo India Dialogue: राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के युवाओं से सीधा संवाद किया। ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से आयोजित इस खास कार्यक्रम में देश के हर जिले के दो कॉलेजों के युवा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में युवाओं ने खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व और देश निर्माण को लेकर अपने विचार पीएम के सामने रखे… ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने फिट और खेल प्रधान भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी बात की।

वहीं लखनऊ के KGMU में मेडिकल स्टूडेंट ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘खेलो इंडिया डायलॉग (Khelo India Dialogue) – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना । इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, KGMU की Vice Chancellor प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे… कार्यक्रम में केवल खेल की ही बात नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली में खेल के महत्व है और नशामुक्ति जैसे मुद्दे को लेकर भी चर्चा की गई।

ट्रिपल आईटी लखनऊ (IIIT Lucknow) में ‘Khelo India संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और Rinku Singh के साथ खेलों से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान रिंकू सिंह ने कहा कि खेलों को लेकर युवाओं में नकारात्मक सोच कम करने में सरकार की पहल का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में देश के खिलाड़ियों की बेहतर तैयारी और प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में युवाओं ने खेलों में करियर, सुविधाओं और प्रतिभा को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें: Nepal floods update: विदेश मंत्रालय ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर, फंसे भारतीय कर सकते हैं संपर्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This