UP Startup Policy 2026: सीएम योगी ने लॉन्च की नई स्टार्टअप नीति और पोर्टल, दीप-टेक हब से स्टार्टअप्स को मिलेंगे नए अवसर

UP Startup Policy 2026

Share This Article

UP Startup Policy 2026: CM Yogi ने आज Lucknow के लोक भवन में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026’ (UP Startup Policy 2026) में नई उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 और यूपी स्टार्टअप मिशन की वेबसाइट का शुभारंभ किया है।

इस दौरान स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। राज्यस्तरीय इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया है। कार्यक्रम में इनक्यूबेटर्स के साथ स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े अलग-अलग हितधारक ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार का फोकस प्रदेश में इनोवेशन और नई तकनीक को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना है।

डीप-टेक हब की स्थापना से प्रदेश के स्टार्टअप्स को रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश के प्रमुख स्टार्टअप और इनोवेशन केंद्रों में शामिल करना है।

यह भी पढ़ें: ‘Khelo India Dialogue’, PM Modi का खिलाड़ियों-युवाओं से संवाद! Khelo India | DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This