Azamgarh में top-10 अपराधी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क। Vikas Yadav Gangster Act Action | UP Police

Azamgarh, top-10, vikas yadav

Share This Article

Azamgarh के देवगांव थाना क्षेत्र के top- 10 अपराधी विकास यादव (Vikas Yadav) की करीब 20 लाख रुपये कीमत की मकान संपत्ति गैंगस्टर एक्ट (gangster act) के तहत कुर्क की गई। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई हुई।

पुलिस के मुताबिक, रणमों गांव में 148.501 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने मकान का निर्माण अवैध रूप से अर्जित धन से कराया गया था। कार्रवाई के दौरान मकान के दो बाहरी दरवाजों और छत के दरवाजे को सील कर दिया गया। मकान की चाबी तहसीलदार लालगंज को सौंप दी गई। पुलिस के अनुसार विकास यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur station पर 38 मिनट खड़ी रही Vaishali Express! गार्ड की टूटी कुर्सी बनी train के रुकने की वजह

यह भी पढ़ें: Mathura Lumpy Skin Disease (LSD) : मथुरा में लंपी वायरस का कहर, 100 से अधिक गोवंश संक्रमित; जानें इसके लक्षण और बचाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This