Indonesia Earthquake Emergency: इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 14 दिनों के आपातकाल की घोषणा, मृतकों की संख्या 51 हुई

Indonesia Earthquake

Share This Article

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में शनिवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। तबाही के इस भयावह मंजर को देखते हुए प्रांतीय सरकार ने फ्लोरेस द्वीप पर 14 दिनों के लिए ‘आपातकालीन प्रतिक्रिया की स्थिति’ लागू कर दी है। यह आपातकाल 15 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रभाव में रहेगा।

मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 51

रविवार को मलबे से चार और शव मिलने के बाद इस त्रासदी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 51 तक पहुंच गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिसकी वजह से झटके बहुत तेज महसूस किए गए। शुरुआती दौर में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, जिससे लोग दहशत में आ गए थे। मौसम एजेंसी के अनुसार मुख्य भूकंप के बाद 235 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं।

प्रभावित इलाकों में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

रविवार को भी बचावकर्मियों की टीमें भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी रहीं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों मंगराई, पूर्वी मंगराई और नागेकेओ जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख फतहुर रहमान ने बताया कि मलबे को हटाकर कटे हुए गांवों के रास्ते फिर से खोल दिए गए हैं। हालांकि बिजली कटौती और नेटवर्क ठप होने से राहत काम में दिक्कत आ रही है।

हजारों लोग हुए बेघर

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार हादसे में 101 लोग घायल हुए हैं। लगभग 900 से अधिक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं और 450 अन्य घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के कारण करीब 5,000 लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें: 80वें Independence Day पर दुनिया भर से मिले बधाई संदेश, PM Modi ने जताया आभार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This