Lucknow News : सीएम योगी ने 1947 के बंटवारे को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Lucknow News : 14 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में एक ऐसा काला पन्ना है, जिसे चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के विभाजन की दर्दनाक घटना को याद करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में एक सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए और उस समय किए गए षड्यंत्रों का खामियाजा देश के निर्दोष नागरिक आज तक भुगत रहे हैं।

विभाजन केवल इतिहास का पन्ना नहीं, बल्कि बड़ा सबक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस केवल पुरानी यादों को ताजा करने या इतिहास के पन्नों को उलटने का दिन नहीं है। यह दिन हमें उन गलतियों से सीखने की प्रेरणा देता है जिनकी वजह से देश को इतना बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर यह समस्या क्यों और किन लोगों की वजह से पैदा हुई? इसके दोषियों को क्या सजा मिली? और कब तक हमारा देश इस बंटवारे की कीमत चुकाता रहेगा? ये सवाल आज भी हमारे सामने वैसे ही खड़े हैं।

आतंकवाद और नक्सलवाद के रूप में आज भी डस रही है त्रासदी

सीएम योगी ने कहा कि 1947 में हुई इस त्रासदी की भारी कीमत भारत को आज भी चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में कभी आतंकवाद, तो कभी नक्सलवाद, माओवाद और उग्रवाद के रूप में जो हिंसा देखने को मिलती है, वह उसी दौर में बोए गए बीजों का नतीजा है। जो लोग उस समय षड्यंत्रों में शामिल थे, वे आज समाज में ऐसे घूमते हैं जैसे भारत का निर्माण उन्होंने ही किया हो।

सीएए (CAA) के विरोध पर कांग्रेस और विपक्ष को घेरा

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून लाई, तो उसका बेवजह विरोध किया गया। इस कानून में किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं था, फिर भी देश में हिंसा और आगजनी फैलाने के प्रयास किए गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में उत्तर प्रदेश की जनता के सहयोग और डबल इंजन सरकार की सतर्कता से अराजक तत्वों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Ayodhya में महिला आयोग अध्यक्ष का दौरा, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This