विदेशों में भारतीय समुदाय का प्रभाव और पहचान लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में अमेरिका से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां दो बड़े राज्यों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के तौर पर मान्यता दी है।
भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान
New York और New Jersey ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा को सम्मानित करने का फैसला किया है। इस पहल का मकसद वहां रह रहे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लगातार योगदान की सराहना करना भी है।
दोनों राज्यों के गवर्नरों का ऐलान
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने भी इसी तरह की घोषणा जारी की है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind की आत्मकथा के विमोचन पर बोले PM Modi







