पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind की आत्मकथा के विमोचन पर बोले PM Modi

Ram Nath Kovind, DD News Uttar Pradesh, DD News UP

Share This Article

आजकल के रील वाले जमाने में हम सब हर काम में शॉर्टकट तलाशने लगे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जीवन में आगे बढ़ना है तो शॉर्टकट से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) की नई किताब ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ (Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles) के विमोचन के दौरान PM Modi ने युवाओं से यह अहम बात साझा की।

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का कोविंद जी का सफर हर किसी को प्रेरित करता है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी रुकावट आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने रामनाथ कोविंद के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रहने के दौरान भी कोविंद जी का व्यवहार बेहद सहज और विनम्र रहता था। वे अक्सर प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री को विदा करने के लिए कार के दरवाज़े तक आते थे। शुरू में मैंने उनसे ऐसा न करने का आग्रह किया था। फिर भी, उन्होंने कभी भी उस विनम्रता को नहीं छोड़ा।”

PM Modi ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस किताब को केवल सतही तौर पर न देखें, बल्कि इसे पूरा पढ़ें। इसमें छिपे जीवन के अनुभव और संघर्ष की कहानियां नई पीढ़ी के लिए एक सही मार्गदर्शन साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Karnataka TB Free : कर्नाटक की 72 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, धारवाड़ ने पेश की मिसाल | DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: UP Flood News : यूपी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर; 16 जिलों में अलर्ट | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This