2027 Cricket World Cup: Afghanistan टीम ने पक्की की अपनी जगह, वेस्टइंडीज को झटका

2027 Cricket World Cup, dd news uttar pradesh, dd news up

Share This Article

2027 Cricket World Cup: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Afghanistan की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते ही अफगानिस्तान ने यह मुकाम हासिल किया। इस जीत के साथ ही 2027 विश्व कप के लिए सीधे जगह बनाने वाली टीमों की संख्या अब 10 हो गई है।

Ireland पर जीत से पक्का हुआ टिकट

Afghanistan के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर टीम ने ICC रैंकिंग और अंकों के आधार पर अपनी स्थिति पूरी तरह मजबूत कर ली। अफगानिस्तान की टीम इससे पहले भारत में आयोजित 2023 के वनडे विश्व कप में भी खेली थी, जहां उसने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को हराकर दुनिया को चौंका दिया था। उस टूर्नामेंट में टीम ने जिस तरह की जुझारू क्रिकेट दिखाई थी, उसी का परिणाम है कि आज वे सीधे 2027 के महाकुंभ के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वेस्टइंडीज क्वालीफायर मुकाबला खेलने को मजबूर

दूसरी तरफ, दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज के लिए स्थिति एक बार फिर चिंताजनक बनी हुई है। वेस्टइंडीज की टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई (qualify) करने में असफल रही है और अब उसे अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले क्वालीफायर (qualifier) मुकाबलों से गुजरना होगा। West indies के साथ यह लगातार दूसरा मौका है जब उसे विश्व कप की मुख्य दौड़ में शामिल होने के लिए क्वालीफाइंग राउंड का सहारा लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज 2023 के विश्व कप में भी जगह बनाने से चूक गई थी, जो उसके क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ था।

10 टीमों की तस्वीर हुई साफ

अफगानिस्तान के क्वालीफाई करने के साथ ही अब तक कुल 10 टीमों का मुख्य टूर्नामेंट में खेलना तय हो चुका है। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान देश होने के नाते सीधा प्रवेश मिला है। अब बाकी बची खाली जगहों को भरने के लिए क्वालीफायर मैचों के जरिए फैसला किया जाएगा, जहां वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों की साख दांव पर होगी।

यह भी पढ़ें: Arunachal Pradesh भारत का अभिन्न अंग: भारत ने चीन को दिया कड़ा जवाब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This