DDU Gorakhpur Convocation: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को बांटे 172 स्वर्ण पदक | DD News Uttar Pradesh

DDU Gorakhpur Convocation, DD News Uttar Pradesh, DD News UP

Share This Article

DDU Gorakhpur Convocation: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने 85 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 172 स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 63 छात्राएं और 22 छात्र शामिल हैं।

समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से शिक्षा और कौशल का उपयोग समाज व राष्ट्र के विकास के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिग्री पहचान देती है, लेकिन चरित्र सम्मान दिलाता है।

समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट, प्राथमिक विद्यालयों को पुस्तकें और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। राज्यपाल ने बेटियों के बेहतर प्रदर्शन को उच्च शिक्षा में उनकी बढ़ती भागीदारी का प्रमाण बताया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: मेरठ में कांवड़ सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण संदेश, प्लास्टिक मुक्त कांवड़ सेवा शिविर

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Paper Leak: CBI की चार्जशीट में खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट्स ने ऐसे लीक किया पेपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This