Meerut News: Kanwar yatra के साथ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है… लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शहरभर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं।
कंकरखेड़ा व्यापार संघ के 28वें सेवा शिविर में सुबह से रात तक सात्त्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर अमित गर्ग के पांचवें ‘माँ कांवड़ सेवा शिविर’ का शुभारंभ महा मंडलेश्वर शिव प्रेमानंद जी महाराज ने किया।
शिविर की खास बात यह है कि यहां भोजन केवल स्टील के बर्तनों में परोसा जा रहा है, जिससे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (singal use plastic) का पूरी तरह बहिष्कार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
यह भी पढ़ें: Thailand school firing: 14 साल के छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत। DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Paper Leak: CBI की चार्जशीट में खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट्स ने ऐसे लीक किया पेपर







